दून पुलिस की गिरफ्त में आया ऑनलाइन सट्टा गिरोह

Spread the love

उत्तराखंड: 18 MARCH 2026, बुधवार को देहरादून/राजधानी में कोतवाली रायवाला क्षेत्र में   प्रमेंद्र डोबाल(SSP)  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून  को गोपनीय माध्यमों से रायवाला क्षेत्र में ऑललाइन गेमिंग में सट्टा लगाने वाले गिरोह के सम्बंध में सूचना प्राप्त हुई, जिस पर एसएसपी देहरादून द्वारा सहायक पुलिस अधीक्षक/थाना प्रभारी रायवाला के नेतृत्व में टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत हरिपुर कलां स्थित शान्ति भवन में छापेमारी की कार्यवाही करते हुए मौके से ऑनलाइन गेमिंग में सट्टा लगाते हुए 04 अभियुक्तों 01-दर्शन जगनानी पुत्र मनीष कुमार 02-साहिल आहूजा पुत्र अमर आहूजा 03-सूरज पुत्र महेश तथा 04-हेमन्त शर्मा पुत्र श्यामलाल को गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्तों द्वारा आनलाइन बेबसाईट http:@@ramesh247-com@deposits@history ij REDDY PANEL RD121 पर Cribet 99 तथा 111*Play पर सट्टा लगाया जा रहा था, मौके से पुलिस टीम द्वारा सट्टे से एकत्रित किये गये 184000 रुपये नगद, 01 लैपटॉप मय चार्जर, 07 मोबाईल फोन, 03 रजिस्टर, विभिन्न बैंको के 19 एटीएम कार्ड, 03 पासबुक, 01 चैक बुक, 04 सिम व अन्य सामान बरामद किया गया। अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली रायवाला पर मु0अ0सं0 30/2026 धारा 318(4)/61(2) बीएनएस, 66सी/66डी आईटी एक्ट व 13 जुआ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

पूछताछ का विवरण :-पूछताछ के दौरान अभियुक्तगणों द्वारा बताया कि उनके द्वारा ऑनलाईन बेबसाईट http:@@ramesh247-com@deposits@history ftlesa REDDY PANEL RD121 के माध्यम से Cribet 99, 11*Play पर लोगो से पैसे लेकर क्रिकेट लाईन एप्प (घोडा) से मैच पर ऑनलाइन सट्टा खिलवाया जाता है, अभियुक्तों द्वारा ऑनलाइन सट्टा खेलने वाले ग्राहको को एक लिंक भेजा जाता है, जिसे क्लिक करते ही उन्हें एक नम्बर प्राप्त हो जाता है, फिर अभियुक्तों द्वारा उक्त नम्बर को व्हाट्सएप से लिंक करके ग्राहकों से सम्पर्क करके उनका डाटाबेस तैयार किया जाता है तथा सट्टा खिलाने में प्रयुक्त साइट की डिटेल व्हाट्सएप के माध्यम से ग्राहकों को उपलब्ध कराकर उन्हें डिपाजिट स्लिप भेजी जाती है, जिसमें बैंक की डिटेल होती है तथा उक्त बैंकों में ही अभियुक्तों द्वारा पैसों का लेनदेने किया जाता है।

पेमेंट साइट के बाद अभियुक्तों द्वारा ग्राहकों की आई0डी0 जनरेट कर उसका पासवर्ड उन्हें उपलब्ध कराया जाता है, जिसके माध्यम से ग्राहकों द्वारा उक्त साइट को खोलकर ऑनलाइन सट्टा लगाया जाता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.