नगर निगम देहरादून, ऋषिकेश,मसूरी,हेतु उचित दर की दुकानों के लिए पोर्टल पर ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित
उत्तराखण्ड: 29 अगस्त 2025 शुक्रवार को देहरादून /राजधानी में जिला पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल ने बताया कि जनपद देहरादून के शहरी क्षेत्रों में उचित दर विक्रेताओं के मृत्यु/त्याग पत्र दिये जाने, आबादी में वृद्धि होने तथा उचित दर दुकानों में राशनकार्ड उपभोक्ताओं का भार बढ़ने के कारण तथा सार्वजनिक वितरण प्रणाली की व्यवस्था को सुदृढ करने एवं जनमानस की सुलभता के दृष्टिगत देहरादून जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशो के अनुपालन में उचित दर की दुकानों हेतु माह मई, 2025 में विज्ञप्ति जारी की गई थी, जिसके सापेक्ष जनपद के नगर निगम एवं नगर पालिका क्षेत्रों हेतु 17 नई उचित दर की दुकाने आंवटित कर ई-पॉस से खाद्यान्न वितरण प्रारम्भ किया गया। इससे आमजन को दुकान पर लगने वाली भीड़ से राहत मिलते हुए सुगमता से खाद्यान्न प्राप्त होगा। इसी क्रम में 12 दुकानों हेतु पुनः विज्ञप्ति जारी कर दी गयी है, जिसकी आबंटन की प्रक्रिया गतिमान है। वर्तमान तक कुल 11 आवेदन विभाग को प्राप्त हो चुके हैं।
