उत्तराखंड: 27 Dec.2025, शनिवार को देहरादून / राजधानी स्थित दीप नगर कॉलोनी क्षेत्रान्तर्गत में प्राप्त जानकारी के मुताबिक दीप नगर कॉलोनी में एक बार फिर एक लव जिहाद का गंभीर मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार युवक अयान ने 16 वर्षीय नाबालिग बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसे लगभग दो दिनों तक सहारनपुर के एक क्षेत्र में कमरे में रखा।
जब बच्ची के परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने तुरंत पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई। एफआईआर की सूचना मिलते ही आरोपी डर के कारण बच्ची को वापस छोड़कर फरार हो गया।
बच्ची के माता-पिता थाना पहुँचे और आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करने लगे। पुलिस मामले को समझा-बुझाकर शांत कराने का प्रयास कर रही थी, तभी परिजनों ने इस घटना की सूचना बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को दी।
सूचना मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुँचे और पुलिस से आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी तथा बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराने की मांग की।
इसके बाद कार्यकर्ता आरोपी अयान के पिता की दुकान पर पहुँचे, जो कथित रूप से फर्जी वैद्य बनकर दुकान चला रहा था, तथा पास की गली में स्थित आरोपी अयान की दुकान पर भी पहुँचे। पुलिस को मौके पर बुलाकर दोनों दुकानों को खाली कराया गया।
स्थानीय नागरिकों द्वारा भविष्य में दीप नगर क्षेत्र में इस तरह की गतिविधियों की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए सतर्कता बरतने और संदिग्ध लोगों को दुकान या स्थान न देने की अपील की गई।
