महानवमी पर गर्वनर एव सीएम ने कन्या पूजन कर आर्शिवाद प्राप्त किया!

देहरादून/उत्तराखण्ड: 30-MARCH.. 2023, खबर… राजधानी से ब्रहस्पतिवार को  आज चैत्र नवरात्रि के नवम दिवस एवं रामनवमी, चैत्र नवरात्रि का नौवां दिन महानवमी पर  अंतिम दिन है! इस‍ दिन राम नवमी भी मनायी जाती है, इसलिए मां सिद्धिदात्री के साथ श्रीराम का भी पूजन किया।   इसे महानवमी भी कहा जाता है! आज मां सिद्धिदात्री की विधिवत पूजा, अर्चना की गई। वही महानवमी पर कन्या पूजन के साथ ही देवी मां का आर्शिवाद प्राप्त किया।।

देहरादून स्थित न्यू कैंट रोड  पर  उत्तराखण्ड राजभवन में  राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने आज सपरिवार माँ सिद्धिदात्री को समर्पित चैत्र नवरात्रि के नवम दिवस एवं रामनवमी के पावन अवसर पर राजभवन में पूरे विधि-विधान से देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन किया। राज्यपाल ने इस अवसर पर प्रदेश वासियों के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य के लिए कामना की।     माता की पूजा के दौरान उन्‍हें उनका प्रिय भोग हलवा, पूड़ी ,चने और नारियल जरूर चढ़ाएं।  कन्‍याओं को भोजन कराते समय भी उनकी थाली में माता के प्रिय भोग को जरूर रखें. इस तरह मां सिद्धिदात्री की विधिवत पूजा करने से माता अपने भक्तों पर प्रसन्न होती हैं

वही दुसरी ओर  महानवी के दिन  इस पावन अवसर पर ब्रहस्पतिवार को  देहरादून स्थित न्यू कैंट रोड सीएम आवास पर आज   मुख्यमंत्री   पुष्कर सिंह धामी ने  माँ सिद्धिदात्री को समर्पित चैत्र नवरात्रि के नवम दिवस एवं रामनवमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में सम्पूर्ण विधि-विधान से देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन किया मुख्यमंत्री ने आदिशक्ति माँ भगवती का आशीर्वाद प्राप्त करते हुए समस्त लोक कल्याण के लिए प्रार्थना की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.