WhatsApp and E-mail के जरिए अब दून अस्पताल में नई व्यवस्था लागू! प्रो0 सायना

Spread the love

 देहरादून/उत्तराखण्ड: 14 SEP. – 2023: खबर…. राजधानी से गुरूवार को देहरादून स्थित सूबे के सबसे बड़े राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के निदेशक चिकित्सा शिक्षा एवं प्राचार्य  प्रो./ डॉ0 आशुतोष सायना के निर्देशाुनसार आज से दून अस्पताल में लैब रिपोर्टिंग के लिए नई व्यवस्था लागू की गई है। वही जिसमें मरीज व उसके तिमारदार अपने फोन व्हाट्स नंबर व ई.मेल पर खून की जांच रिपोर्ट मिलेगी। वही इस दौरान कोई भी मरीज शाम सात से 10 बजे के बीच संपर्क कर सकते हैं!

वही इस दौरान डेंगू व अन्य रोगो सेे मरीजों के बढ़ते दवाब को देखते हुए दून मेडिकल कालेज देहरादून में लैब रिपोर्टिंग के लिए नई व्यवस्था लागू होने से नई व्यवस्था अमल में लाई गई है। इस मौके पर प्रो0/डॉ0 आशुतोष सयाना ने जानकारी देते हुए कहा कि 14 सितंबर,2023  से इस नई व्यवस्था से मरीजों को अब जांच रिपोर्ट ई.मेल व व्हाट्सएप नंबर पर मिले से उसे बार बार अस्पताल में चक्कर नही काटने पड़ेगे साथ घर बैठे समय पर ही रिपोर्ट प्राप्त हो जाएगी।

वही इसी के साथ जांच के दौरान मरीज अपनी जांच रिपोर्ट लेने के लिए मोबाइल नंबर 8923096981, 8126009719 या 9045954189 पर शाम सात से 10 बजे के बीच संपर्क कर सकते हैं। जिसके बाद रिपोर्ट उनके बताए व्हाट्सएप नंबर अथवा ई.मेल पर प्रेषित की जाएगी। जैसा कि पिछले कुछ समय से डेंगू, वायरल, टाइफाइड, डायरिया आदि से देहरादून के लोग बेहाल है। जिस कारण दून मेडिकल कालेज अस्पताल की लैब पर भी अत्याधिक दवाब पड़ रहा है। हर दिन बड़ी संख्या में मरीजों के सैंपल लैब में पहुंच रहे हैं। वहीं, मरीज व उसके तिमारदार अपनी रिपोर्ट के लिए घंटों कतार में लगना पड़ रहा है।

इस दौरान मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा0 आशुतोष सयाना ने दो दिन पहले इस समस्या का समाधान के लिए विभागाध्यक्षों के साथ बैठक की थी। वही, जिसमें उन्होंने निर्देश दिए थे कि लैब रिपोर्टिंग के लिए नई व्यवस्था लागू की जाए। ताकि मरीजों को जल्द से जल्द जांच रिपोर्ट मिल सके।

वही इसी के साथ दून मेडिकल कालेज अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक (MS)  डॉक्टर अनुराग अग्रवाल ने बताया कि नए ओपीडी ब्लाक के भवन में पार्किंग एरिया में स्थापित कोविड कंटेनर में लैब रिपोर्टिंग कक्ष बनाने के साथ ही मरीज व तीमारदारों के लिए कोविड कंटेनर के पास ही टिन शेड का भी निर्माण करने के निर्देश दिए हुए थे। जिसके क्रम में दून अस्पताल में अब लैब रिपोर्टिंग के लिए नई व्यवस्था लागू हो गई है।

वही इस व्यवस्था से अस्पताल में आने वाले मरीजो की कुछ भीड़ भी कम होगी साथ ही लोगो को इससे काफी रहात भी मिलेगी। साथ डॉ0 अनुराग अग्रवाल ने बताया कि जल्दी ही एक ओर मरीजे की सुविधा हेतु नई व्यवस्था की जा रही है जिसमंे उन्होने ने कहा कि डिस्पेंसरी को भी (NEW OPB Book) न्यू ब्लाक ओपीडी के बहार परिसर में चालू करने का विचार किया जा रहा है। । मेडिकल कॉलेज के द्वारा समय-समय पर ब्लड डोनेशन कैंप भी लगाए जा रहे हैं।सी के साथ ही राजकीय दून चिकित्सालय ब्लड बैंक 24 घंटे मरीजों की सेवा में तत्पर है!

Leave A Reply

Your email address will not be published.