उत्तराखंड में अब आपको कांच का पुल देखने को मिलेगा, बस Jan.2024 तक इंतजार!

देहरादून/उत्तराखण्ड: 31 AUGUST – 2023: खबर…. राजधानी से बृहस्पतिवार को   उत्तराखंड में यहां बन रहा उत्तर भारत का पहला अनोखा कांच का पुल, जानें इस हाईटेक पुल की खासियत… जी हां लोक निर्माण विभाग  ऋषिकेश में बजरंग सेतु का निर्माण करा रहा है, जो लक्ष्मण झूला पुल का विकल्प बनेगा। ऐतिहासिक लक्ष्मणझूला पुल के विकल्प बजरंग सेतु का 70 फीसदी काम पूरा हो चुका है।आप इस करोड़ों की लागत से बन रहे पुल पर चलने के रोमांच को महसूस कर सकेंगे।

आगामी  जनवरी 2024 तक बजरंग सेतु बनकर तैयार हो जायेगा।देहरादून स्थित योगनगरी ऋषिकेश के  ऐतिहासिक लक्ष्मणझूला  पुल के निकट कांच की फुटपाथ वाला यह उत्तर भारत का पहला पुल होगा।   यहां अब आपको कांच का पुल देखने को मिलेगा। मिली ताजा जानकारी के अनुसा ऐतिहासिक लक्ष्मणझूला पुल के निकट 69.20 करोड़ की लागत से बनने वाले बजरंग सेतु के निर्माण की शुरूआत 5 जनवरी 2022 को हुई थी। पुल का 70 फीसदी काम पूरा हो चुका है।

 वही जिसमें  ऋषिकेश क्षेत्र का बजरंग सेतु  एक नायाब पुल होगा। इसकी सुंदरता बढ़ाने के लिए पुल के दोनों ओर कांच के फुटपाथ होंगे। दोनों किनारों पर डेढ़-डेढ़ मीटर चौड़े फुटपाथ 65 एमएम मोटे कांच से बनाए जाएंगे। कांच की फुटपाथ वाला यह उत्तर भारत का पहला पुल होगा। पुल पर हल्के चौपहिया वाहन भी चलेंगे। जनवरी तक “बजरंग सेतु” स्थानीय लोगों एवं पर्यटकों के लिए बनकर तैयार हो जायेगा।

आप इस करोड़ों की लागत से बन रहे पुल पर चलने के रोमांच को महसूस कर सकेंगे। जी हां लोक निर्माण विभाग ऋषिकेश में बजरंग सेतु का निर्माण करा रहा है, जो लक्ष्मण झूला पुल का विकल्प बनेगा। ऐतिहासिक लक्ष्मणझूला पुल के विकल्प बजरंग सेतु का 70 फीसदी काम पूरा हो चुका है। जनवरी 2024 तक बजरंग सेतु बनकर तैयार हो जायेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.