सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विधानसभा स्तर पर नोडल अधिकारी नामित
उत्तराखंड: 18 MARCH 2026, बुधवार को /राजधानी स्थित कलेक्ट्रेट सभागार देहरादून में उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनपद देहरादून सहित प्रदेशभर में विधानसभावार कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे। जनपद में प्रस्तावित मुख्य कार्यक्रम के सफल आयोजन की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के सम्बन्ध आज देहरादून जनपद के डीएम सविन बंसल ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रमों की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। परेड ग्राउंड, में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम के दौरान तिब्बती मार्केट ऑटोमेटेड पार्किंग, कैब सेवा एवं आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर का विधिवत लोकार्पण एवं अनावरण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत विकास कार्यों का शिलान्यास भी प्रस्तावित है।
इस दौरान देहरादून जनपद के जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम स्थल पर अपने-अपने विभागों के स्टॉल स्थापित करते हुए संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें, ताकि आमजन को योजनाओं की जानकारी एवं लाभ प्राप्त हो सके। साथ ही प्रत्येक कार्यक्रम हेतु विधानसभा स्तर पर नोडल अधिकारी नामित करते हुए सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम स्थल पर समुचित तैयारियां व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम सरकार की उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण अवसर है, अतः इसे भव्य एवं सुव्यवस्थित रूप से आयोजित किया जाए।
इस अवसर पर देहरादून जनपद के मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, पुलिस अधीक्षक नगर प्रमोद कुमार, संयुक्त मजिस्टेªट प्रवीन, नगर मजिस्टेªट प्रत्युष सिंह, उप जिलाधिकारी सदर हरिगिरि, उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी, मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ढौंडियाल, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ मनोज शर्मा, निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण विक्रम सिहं, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, अधि.अभि लोनिवि ओपी सिंह, संभागीय परिवहन अधिकारी दीपक सैनी, जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल, जिला पूर्ति अधिकारी के.के अग्रवाल, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास जितेन्द्र कुमार सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकाीर उपस्थित रहे।