बहुउदेशीय शिविरः 514 लाभार्थियों को मिला सेवाओं का लाभ
उत्तराखंड: 15 Jan.2026, ब्रहस्पतिवार को देहरादून / राजधानी स्थित विकासखंड कालसी स्थित खेल मैदान, नराया में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार, प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम के अंतर्गत बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता देहरादून उप जिलाधिकारी डॉ. हर्षिता सिंह ने की। इस शिविर के माध्यम से कुल 514 ग्रामीणों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ प्रदान किया गया।