बहुउद्देशीय शिविरः 2082 लाभार्थियों को मिला सेवाओं का लाभ,
उत्तराखंड: 02 Jan.2026, शुक्रवार को देहरादून / राजधानी स्थित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को देहरादून जनपद के उप जिलाधिकारी योगेश मेहरा की अध्यक्षता में न्याय पंचायत छिद्दरवाला स्थित सैनिक कल्याण भवन में वृहद बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आम जनता को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।