श्रीमती रेखा आर्य ने राष्ट्रीय खेलों की  तैयारियों का किया निरीक्षण!

सभी 34 खेल के साथ साथ 38 खेल अपने राज्य में ही करवा रहे हैं!

Spread the love

उत्तराखण्डः 25 अक्टूबर 2024, शुक्रवार को  कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्य ने आज रूद्रपुर के   मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचकर राष्ट्रीय खेलों की  तैयारियों का निरीक्षण किया और सभी व्यवस्थाओं को तत्परता के साथ पूरा करने हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए।
वही इस मौके पर  कैबिनेट मंत्री ने   स्टेडियम में तैयार हो रहे वेलॉड्रम साइक्लिंग ट्रैक और बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल का निरीक्षण कर इनके निर्माण कार्य को तय समयसीमा में पुख्ता रूप से पूरा करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
इसके साथ ही कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा  ने स्टेडियम की दर्शक दीर्घा के शेड और दर्शकों के लिए इंतज़ामों को देखा और कार्यदायी संस्था व विभागीय अधिकारियों को इनमें किसी प्रकार की कोताही ना बरतने के निर्देश दिए ।
इस दौरान श्रीमती रेखा आर्य ने कहा कि हमारे प्रदेश के लिए यह गर्व की बात है कि हम राष्ट्रीय खेलों के सभी 34 खेल के साथ साथ 38 खेल अपने राज्य में ही करवा रहे हैं और इसके लिए एक बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.