02 सगी बहनो को मोबाइल गेम ने पहुंचाया असम।

Spread the love

 

उत्तराखंड: 4 मार्च 2024 सोमवार को देहरादून स्थित  वादी निवासी नेहरू कालोनी द्वारा थाने पर आकर 22 फरवरी 2024 कोसूचना दी कि उनकी दोनो पुत्रियां बिना बताये घर से कहीं चली गई हैं। जिस पर थाना नेहरू कालोनी पर तत्काल दोनो युवतियों की गुमशुदगी पंजीकृत कर युवतियों की बरामदगी हेतु टीम गठित की गई।

साथ ही गठित टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी करते हुए इलेक्ट्रानिक सर्विलांस के माध्यम से दोनो युवतियों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गई तो उक्त दोनो युवतियों के असम में होने की जानकारी पुलिस टीम को प्राप्त हुई, जिस पर तत्काल टीम को युवतियों की सकुशल बरामदगी हेतु असम रवाना किया गया। टीम द्वारा असम पहुंचकर उक्त युवतियों के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित कर उन्हें सकुशल बरामद किया गया। गुमशुदा युवतियों से पूछताछ में उनके द्वारा बताया गया कि वह अपने मोबाइल पर लीजेण्ड गेम खेलती हैं तथा उक्त मोबाइल लीजेण्ड गेम के माध्यम से उनकी असम में किसी से फ्रेंडशिप हो गई थी, जिससे मिलने के लिये वो असम आई थी। दोनो युवतियों को वापस देहरादून लाकर सकुशल उनके माता-पिता के सुपुर्द किया गया।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.