दून के छात्रों को मानवाधिकार और जागरूकता का संदेश- प्रो. त्रिपाठी
उत्तराखण्ड: 03 MARCH 2026, देहरादून। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के विशेष मॉनिटर प्रो. कन्हैया त्रिपाठी ने सोमवार को देहरादून के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों का भ्रमण कर छात्र-छात्राओं को मानवाधिकार और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया।