दून में “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कई गिरफ्तार

Spread the love

उत्तराखंड: 05 April 2026, रविवार को देहरादून/राजधानी में मा० मुख्यमंत्री उत्तराखंड के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत देहरादून पुलिस ने जनपदभर में सघन चेकिंग अभियान चलाया। एसएसपी के निर्देश पर एसपी ऋषिकेश के नेतृत्व में होटल, पब, बार और रेस्टोरेंट में औचक निरीक्षण किया गया।

प्रेमनगर क्षेत्र में बिना लाइसेंस शराब परोसने पर 2 होटल संचालकों को गिरफ्तार किया गया, जबकि मौके से 8 लोगों को हिरासत में लिया गया। इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते मिले 36 लोगों पर भी कार्रवाई की गई।

ऋषिकेश और विकासनगर में 3 वाहन चोर गिरफ्तार किए गए, जिनसे 3 दोपहिया वाहन बरामद हुए। वहीं हुड़दंग मचाने वाले 10 लोगों को भी गिरफ्तार किया गया।

अभियान के दौरान 657 लोगों की चेकिंग में 67 संदिग्धों को थाने लाया गया और 81 का चालान किया गया। साथ ही 9 फरार वारंटी, 9 नशे में वाहन चलाने वाले और कई ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई करते हुए कुल हजारों रुपये का जुर्माना वसूला गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.