उत्तराखंड में बड़ा हादसा: बस दुर्घटना में, 7 की मौत, 12 घायल,क्षेत्र में हड़कंप मच गया.

Spread the love

उत्तराखंड: 30 Dec.2025,मंगलवार को देहरादून । उत्तराखंड में जनपद अल्मोड़ा में  भिकियासैंण-विनायक रोड पर द्वाराहाट से रामनगर की ओर जा रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी. हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। , वही इस दुर्घटना में 7 यात्रियों के मौत की सूचना है. जबकि कई अन्य यात्रियों के गंभीर रूप से घायल होने की आशंका जताई जा रही है। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, प्रशासन, एसडीआरएफ और आपदा प्रबंधन की टीमें मौके के लिए रवाना हो गई हैं।   अल्मोड़ा जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों में 4 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल हैं। वहीं लगभग 12 लोग घायल बताए जा रहे हैं. बस में कुल 19 यात्री सवार थे. इसमें कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

इस दौरान  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद अल्मोड़ा में भिकियासैंण से रामनगर जा रही बस के भिकियासैंण-विनायक मोटर मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगतों की आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
उन्होने  जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि हादसे में घायल सभी यात्रियों को त्वरित एवं समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है तथा गंभीर रूप से घायलों को बेहतर उपचार हेतु उच्च चिकित्सा केंद्रों में रेफर किया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वे स्वयं इस पूरे प्रकरण की लगातार निगरानी कर रहे हैं और प्रशासनिक अधिकारियों से निरंतर संपर्क में हैं।  उन्होने ने ईश्वर से सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.