श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा में शामिल हुए महाराज!

Spread the love

अयोध्या/उत्तराखण्ड: 22 Jan.–2024:   खबर…. राजधानी से सोमवार को  प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और राष्ट्र संत सतपाल महाराज ने अयोध्या में श्री राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर प्रतिभाग कर “देवत्व से देश की ओर और राम से राष्ट्र की ओर” का संदेश दिया।

वही जिसमें  प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और राष्ट्र संत सतपाल महाराज ने अयोध्या में श्री राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर देश विदेश के साधु संतों के साथ कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्री रामलला के दर्शन कर “देवत्व से देश की ओर और राम से राष्ट्र की ओर” का देशवासियों को संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आज अवधपुरी के साथ-साथ पूरा विश्व राममय हो गया है।

इस मौके पर महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में प्रभु श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में मुख्य जजमान के रूप में प्रतिभाग कर आज पूरे विश्व को राजनीति में धर्म और लोकनीति का संदेश देने का काम किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.