देहरादून/उत्तराखण्ड: 06 SEP. – 2023: खबर…. राजधानी से बुद्धवार को देहरादून स्थित जैसा की डेंगू के डंक के डर से आज जिला कोरोनेशन अस्पताल एवं गांधी शब्तादी नेत्र चिकित्सालय देहरादून में सुबह से यह चर्चा थी की इस अस्पताल का निरीक्षण दौरा स्वास्थ्य मंत्री उत्तराखण्ड सरकार के आने की जिससे यह अस्पताल में महौल गरमाया हुआ था।
वही इस दौरान तीन दिन पहले स्वास्थ्य सचिव ने बढ़ते डेंगू के मरीजो की व्यवस्था हेतु 100 नए बेड ओर बढ़ाने का आदेश के अनुसार जिसमें गांधी शताब्दी नेत्र अस्पताल में फिलाहल 24 बेड की व्यवस्था हेतु मरीजो के भर्ती के लिए तैयार किया है। वही इस तैयारियों को सही ढंग से देखने के लिए एवं मंत्री जी के दौरे की सूचना की चर्चा के दौरान जिला अस्पताल की पीएमएस ने अपनी स्वास्थ्यकर्मीयों की टीम के साथ पहले ही निरीक्षण किया। जिसमें कही कोई कमी या मरीज को परेशानी की शिकायत मंत्री जी के सामने ना आए! इसी यहा अस्पताल में नए बेडो का निरीक्षण किया। साथ कोरोनेशन अस्पताल की पीएमएस डॉ0 शिखा जंगपांगी ने पूर्ण व्यवस्थ्या का जायजा लिया।।

वही स्वास्थ्य मंत्री इस अस्पताल में तो नही आए लेकिन आज उनकी जगह आज बु़द्धवार को ही देहरादून जनपद की डीएम श्रीमती सोनिका ने जिला अस्पताल देहरादून का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाएं देखी। वही इस मौके पर जिलाधिकारी ने जिला चिकित्सालय कोरोनेशन, गांधी शताब्दी नेत्र चिक्तियालय, एंव दून मेडिकल कॉलेज, सीएमआई, महंत इंद्रेश हॉस्पिटल देहरादून का निरीक्षण करते हुए डेंगू से बचाव हेतु की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वही इसी के साथ डीएम ने चिकित्सकों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश। वही इसी के साथ स्वास्थ्य मंत्री तो नही आए खाली उड़ती उड़ती सूचना के डर से यह अस्पताल में व्यवस्था पर कर्मयारी चौकस जरूर दिखे।
इस दौरान पीएमएस ने बताया कि यह गांधी शताब्दी में नए 24 बेड तैयार कर दिए है वही जिसमें आज 3 मरीज डेंगू व बुखार के भर्ती किए है। जिनका इलाज डॉ0 सुनिल सैनी की देख रेख में किया जा रहा है। वही बता देकि बाकी 21 बेडस खाली वार्डो में मरीज का इंतजार कर रहे है। यह भी जल्द भरे जाएगें। लेकिन यह के कुछ स्टाफ कर्मी ने बताया कि 100 बेड के लिए मैन पावर की अति आवश्यकता है। नही ये सौ 100 बडो पर मरीजो को इलाज कैसे संभव हो पाएगा। जरा इस ओर भी सोचिए की स्वास्थ्य विभाग सुविधा दे रहा है तो मैन पावर भी साथ में दे।