धूमधाम से मनाया नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन

Spread the love

उत्तराखण्ड : 19 जून 2025 ,देहरादून। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के आह्रवान पर प्रदेशभर में पार्टी के शीर्ष नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन को धूमधाम से मनाते हुए अनेक कार्यक्रम आयोजित किये। इसी के तहत देहरादून महानगर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष मोहित मेहता मोनी के नेतृत्व में राहुल गांधी के जन्मदिन पर ‘‘मुहब्बत की दुकान’’ कार्यक्रम के अन्तर्गत मीठे पानी की छबील लगाकर आम जनता को मीठा सरबत पिलाया। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री करन माहरा, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने राहुल गांधी को जन्म दिन की शुभकामनांए देते हुए कहा कि जिस प्रकार राहुल गांधी ने अपनी भारत जोड़ो यात्रा एवं भारत जोड़ो न्याय यात्र के दौरान कांग्रेस पार्टी के कार्यर्क्ताओं के टूटे हुए मनोबल को जोड़कर कांग्रेस पार्टी और इंडिया गठबन्धन को एक बार पुनः सत्ता के करीब पहुंचाने का काम किया निश्चित रूप से उनके नेता प्रतिपक्ष चुने जाने पर सदन में कांग्रेस पार्टी के जन प्रतिनिधियों को एक नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने कहा कि कंाग्रेस पार्टी के नव निर्वाचित सदस्यों को राहुल गांधी जी के सांसद के रूप में लम्बे अनुभवों तथा कुशल नेतृत्व का लाभ मिलता रहेगा तथा आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी केन्द्र और राज्य की सत्ता में एकबार फिर से अपना परचम लहरायेगी। महानगर अध्यक्ष मोहित मेहता ने राहुल गांधी को जन्म दिन की बधाई देते हुए कहा कि राहुल गाध्ंाी जी युवाओं के लिए पथ प्रदर्शक का कार्य कर रहे हैं। राहुल गांधी के खिलाफ क्या माहौल भाजपा और उसका संगठन बना रहा है ये जग जाहिर है परन्तु राहुल गांधी जी अपनी निडरता से लगातार देश में फैलाई जा रही नफरत को समाप्त करने का प्रयास कर रहे हैं और उसी प्रयास के कारण उन्होंने कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4000 कि.मी. की पद यात्रा बिना खौफ बिना डर के करी थी। कार्यक्रम में प्रदेश युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन रमोला, एनएसयूआई पूर्व उपाध्यक्ष रितेश क्षेत्री, युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष विनीत प्रसाद भट्ट, महासचिव रॉबिन त्यागी, प्रदेश प्रवक्ता अभिनव थापर, एससी विभाग अध्यक्ष मदन लाल, जिला प्रभारी गौरव सागर, विधानसभा अध्यक्ष कार्तिक बिरला, अभिषेक मेहता, तनिष्क ढाका, विनस कुमार आदि शामिल थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.