उत्तराखंड: 22 Oct. 2025, बुधवार को देहरादून । प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तरायण काली बारी मॉडल कॉलोनी आराघर में 21 अक्टूबर की मध्य रात्रि में मुख्य दान पात्र को तोड़कर हजारों रुपए की लूट अपराधियों ने की है । मंदिर के संस्थापक अध्यक्ष और वरिष्ठ भाजपा नेता अधीर मुखर्जी ने बताया की प्रातः 5:30 बजे अरुण पंडित जी ने सूचना दी की मंदिर के मुख्य दान पात्र को तोड़कर किसी ने हजारों रुपये चोरी कर लिए हैं इसकी सूचना अधीर मुखर्जी जी ने आराघर पुलिस को दे दी है ।
इन अपराधों का बढ़ने का कारण मुख्य रूप से बढ़ता नशे का सेवन और बेरोज़गारी के कारण आज मंदिरों में भी अपराधी प्रवर्ती के लोग मंदिरों में भी चोरी करने से नहीं हिचक रहे हैं । श्री अधीर मुखर्जी ने शासन प्रशासन से मांग की है कि रात्रि के समय पुलिस गस्त पेट्रोलिंग की व्यवस्था की आवश्यकता है और ऐसे अपराधियों को जल्द हिरासत में नहीं लिया गया तो शहर की शांति व्यवसथा व अपराधों पर अंकुश लगाना तभी संभव हो पाएगा । उन्होंने रोष जताते हुए चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है ।