जन क्रांति के नायक श्रीदेव सुमन देश के महान सपूत थे, उनका भाव पूर्ण स्मरण किया! धामी

देहरादून/उत्तराखण्ड: 25 JULY .. 2023, खबर… राजधानी से मंगलवार को  आज श्रीदेव सुमन की पुण्य तिथि पर मुख्यमंत्री   पुष्कर सिंह धामी ने  उनका भाव पूर्ण स्मरण किया और उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वही इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्रीदेव सुमन की पुण्यतिथि पर कहा कि टिहरी जन क्रांति के नायक श्रीदेव सुमन देश के महान सपूत थे। उनके महान आदर्श हमें सदैव प्रेरणा प्रदान करते रहेंगे।

वही इस दौरान  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  महान क्रांतिकारी श्री देव सुमन की पुण्य तिथि पर उनका स्मरण करते हुए कहा कि श्रीदेव सुमन जी द्वारा समाज के लिए दिया गया योगदान हम सभी को प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने हमेशा अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाई और तानाशाही के खिलाफ जन-आंदोलन चलाए। अनेक अमानवीय यातनाओं को झेला लेकिन सच्चाई के मार्ग से विचलित नहीं हुए। सीएम ने कहा कि श्रीदेव सुमन केवल एक जननायक ही नहीं थे, बल्कि उनके भीतर एक अटल देशभक्ति थी। वे एक क्रांतिकारी, बुद्धिजीवी, रचनाकार, पत्रकार एवं दूरदृष्टि की सोच रखने वाले महापुरुष  थे।

इस मौके पर  सीएम ने कहा कि जब भारत में अंग्रेजों के विरुद्ध आंदोलन चल रहा था तभी एक आंदोलन टिहरी  प्रजामण्डल के द्वारा चलाया जा रहा था, जिसका नेतृत्व श्रीदेव सुमन कर रहे थे। इस लड़ाई को लड़ते-लड़ते उन्होंने कई बार शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन किए, बहुत प्रताड़ना सहनी पड़ी, कई बार आमरण अनशन भी किया। उन्होंने भारत छोड़ो आंदोलन में बढ़-चढ़ कर भाग लिया और वर्षों तक जेल में रहे, जेल में उनके ऊपर अनेक अमानवीय अत्याचार हुए।

इसके बावजूद भी सुमन जी का संघर्ष जारी रहा उन्होंने 3 मई 1944 को अपना ऐतिहासिक अनशन शुरू किया और 25 जुलाई 1944 के शाम को उन्होंने प्राणोत्सर्ग कर दिया। सुमन जी की शहादत स्वाधीनता सेनानियों के लिए प्रेरणा स्रोत बन गई। मातृभूमि के लिए स्वयं को आहूत कर श्रीदेव सुमन जी ने पूरे राष्ट्र में क्रांति की अलख जगा दी।

वही लोग श्रीदेव सुमन के जीवन एवं कार्यों पर आधारित इस फिल्म के माध्यम से श्रीदेव सुमन जी को अनुभव करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.