गंगोत्री हाईवे पर पलटी तीर्थयात्रियों की बस

Spread the love

उत्तराखण्ड : 23 मई 2025 ,देहरादून। गंगोत्री हाईवे पर नालूपानी के पास यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ समेत रेस्क्यू टीमें मौके लिए रवाना हुई। बस मध्य प्रदेश की बताई जा रही है। हादसे में आठ तीर्थयात्री घायल बताए जा रहे हैं। वहीं घायल तीर्थयात्रियों का रेस्क्यू कर हॉस्पिटल भेजा गया है।
शुक्रवार को मध्य प्रदेश के तीर्थयात्री बस पर गंगोत्री धाम के लिए यात्रा पर जा रहे थे।अचानक गंगोत्री हाईवे पर नालूपानी के पास बस सड़क पर पलट गई। गनीमत यह रही कि बस सड़क पर ही पलट गई। यात्री बस यदि खाई में गिरती तो बड़ा हादसा हो सकता था। बस में 45 तीर्थयात्री सवार थे, जिसमें आठ तीर्थयात्री घायल हो गए। बस पलटने का कारण तेज रफ्तार बताया जा रहा है। आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार तीर्थयात्रियों की गंगोत्री धाम के लिए जा रही थी। सभी घायल तीर्थयात्रियों को जिला अस्पताल में लाया जा रहा है। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा जोरों पर चल रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.