उत्तराखंड: 02 Oct. 2025, ब्रहस्पतिवार को देहरादून । आज 02 अक्टूबर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, उत्तराखंड में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विभाग के महानिदेशक श्री बंशीधर तिवारी सहित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने गांधी जी और शास्त्री जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
वही इस कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के सत्य, अहिंसा और शांति के संदेशों तथा शास्त्री जी के “जय जवान जय किसान” के नारे को आत्मसात करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर रामधुन का सामूहिक गायन भी किया गया।
इस अवसर पर उत्तराखण्ड सरकार के सूचना महानिदेशक श्री बंशीधर तिवारी के साथ अपर निदेशक सूचना आशिष त्रिपाठी, उपनिदेशक मनोज श्रीवास्तव, श्री रवि बिजारनिया सहित सूचना विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।