देहरादून/उत्तराखण्ड: 16 AUGUST – 2023, खबर… राजधानी से बुद्धवार को करनपुर स्थित डीएवी (पीजी ) कॉलेज, देहरादून में CUET 2023 के आधार पर स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश प्रक्रिया अंतिम चरण में आगामी सत्र की इंडक्शन मीटिंग (प्रेरण बैठक) दीनदयाल सभागार में होगीl
*डीएवी महाविद्यालय देहरादून द्वारा सीयूईटी CUET-2023 स्नातक परीक्षा परिणाम के आधार पर (B.A., B.Sc., B.Com) बी.ए., बी.एससी., बी.कॉम. प्रथम वर्ष में प्रवेश प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है l
वही इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. के. आर जैन ने बताया कि CUET की परीक्षा के आधार पर स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश प्रक्रिया अंतिम चरण में है ,अतः छात्र हित में तथा विश्वविद्यालय के वार्षिक कार्यक्रम के तहत, सत्र की कक्षाएं प्रारंभ की जा रही हैंl सभी स्नातक प्रथम सेमेस्टर के छात्र छात्राओं को अपने विषय तथा शिक्षकों से एक प्रारंभिक परिचय हेतु इंडक्शन मीटिंग का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया गया है l
वही जिसमें दिनांक 18 अगस्त को कला संकाय की प्रातः 9:00am बजे, 19 अगस्त को विज्ञान संकाय की प्रातः 11:00 am बजे तथा 22 अगस्त 2023 को वाणिज्य संकाय की इंडक्शन मीटिंग प्रातः 9:00am बजे आयोजन किया जा रहा है l सभी छात्र छात्राओं से अपेक्षा है वे कार्यक्रम में उपस्थित होकर आगामी सत्र में राष्ट्रीय शिक्षा नीति ( NEP) के अनुसार पाठ्यक्रम को तथा अपने विभागाध्यक्ष और विभाग के शिक्षकों से विषय के बारे में प्रारंभिक जानकारी को जाने / सुने l
वही इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. के. आर. जैन ने बताया कॉलेज स्तर पर इस तरह का आयोजन छात्रों को प्रारंभिक स्तर पर ही अपने कॉलेज तथा विभाग और शिक्षकों से जोड़ देता है जिससे उसे अपने अध्ययन के दौरान सहजता रहती है l,