अबू धाबी में,सीएम ने कहा कि निर्माणाधीन BPS हिन्दू मन्दिर में ईंट रखकर कारसेवा की!

Spread the love

देहरादून/उत्तराखण्ड: 18 Oct.–2023: खबर…. राजधानी से बुद्धवार को यूएई ,अबू धाबी में मुख्यमंत्री   पुष्कर सिंह धामी ने  दौरे के दौरान  ने कहा कि निर्माणाधीन बीपीएस हिन्दू मन्दिर में ईंट रखकर कारसेवा की।      इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत भी उपस्थित थे।  वही इस दौरान  उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री ने कहा कि अबू धाबी में यह अदभुत हिन्दू मन्दिर बन रहा है। यहां पर हिन्दू धर्म को स्थापित करने और मंदिर का निर्माण का जो कार्य चल रहा है, यह हम सबके लिए गौरव के क्षण हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की प्रेरणा से इस मंदिर का कार्य हो रहा है। उनके नेतृत्व में भारत को विश्व के अन्दर मान-सम्मान और अलग पहचान मिल रही है।

उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री ने इस भव्य हिन्दू मन्दिर के निर्माण के लिए लगे सभी संयोजनकर्ताओं और निर्माणकर्ताओं का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह हिन्दू मन्दिर सांस्कृतिक विरासत, मूल्यों, सद्भाव और हिन्दू परंपराओं को बढ़ावा देने का कार्य भी करेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.