UCC

IG मीणा ने मिडिया को दी उत्तराखण्ड पुलिस की दो महत्वपूर्ण उपलब्धियों की जानकारी

Spread the love

उत्तराखंड: 07 Jan.2026,बुधवार को देहरादून / राजधानी स्थित आज सरदार पटेल भवन स्थित सभागार में  सुनील कुमार मीणा, पुलिस महानिरीक्षक उत्तराखंड अपराध एवं कानून व्यवस्था, उत्तराखण्ड एवं मुख्य प्रवक्ता, पुलिस मुख्यालय द्वारा  मीडिया बंधुओं के साथ प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने उत्तराखण्ड पुलिस की दो महत्वपूर्ण उपलब्धियों—ICJS (Inter-Operable Criminal Justice System) 2.0 रैंकिंग में प्रथम स्थान तथा प्रयागराज महाकुंभ–2025 में उत्तराखण्ड एसडीआरएफ की सराहनीय भूमिका की जानकारी दी। प्रेस वार्ता में श्री धीरेन्द्र गुंज्याल, पुलिस उप महानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था, श्री अर्पण यदुवंशी, सेनानायक SDRF, श्रीमती विशाखा अशोक भदाणे- पुलिस अधीक्षक, अपराध, उत्तराखण्ड सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

वही जिसमें  ICJS 2.0 रैंकिंग में उत्तराखण्ड पुलिस देश में प्रथम: उत्तराखंड पुलिस ने एक बार फिर डिजिटल पुलिसिंग और न्याय प्रणाली के आधुनिकीकरण में अपनी अग्रणी भूमिका साबित की है। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (National Crime Records Bureau – NCRB) द्वारा प्रकाशित CCTNS / ICJS प्रगति डैशबोर्ड रिपोर्ट की मासिक रैंकिंग में उत्तराखण्ड ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि राज्य पुलिस की तकनीकी दक्षता, तेजी से नई प्रणालियों को अपनाने की क्षमता और प्रदेश के सभी जिलों के समन्वित प्रयासों का परिणाम है।वर्तमान में जारी की गई ICJS 2.0 रैंकिंग में उत्तराखण्ड को 93.46 अंक प्राप्त हुए हैं। इस रैंकिंग में हरियाणा 93.41 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे तथा असम 93.16 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

वही इस दौरान प्रयागराज महाकुंभ–2025 में उत्कृष्ट सेवा के लिए उत्तराखण्ड एसडीआरएफ सम्मानित
प्रयागराज महाकुंभ–2025 के दौरान करोड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ के मध्य सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं निर्बाध संचालन सुनिश्चित करने हेतु उत्तर प्रदेश शासन के विशेष आग्रह पर उत्तराखण्ड एसडीआरएफ की एक कंपनी को महाकुंभ ड्यूटी हेतु तैनात किया गया।प्रयागराज महाकुंभ–2025 के दौरान उत्तराखण्ड एसडीआरएफ द्वारा प्रदर्शित उत्कृष्ट, अनुशासित एवं समर्पित सेवाओं की सराहना करते हुए पुलिस महानिदेशक महोदय ने एसडीआरएफ के समस्त अधिकारियों एवं जवानों को हार्दिक बधाई दी

Leave A Reply

Your email address will not be published.