जिस्मफरोशी के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का एक्शन

Spread the love

उत्तराखण्ड : 01 अप्रैल 2025 ,हरिद्वार। विगत कुछ दिनो से स्थानीय लोगो की शिकायत आ रही थी कि बस स्टेशन व शताब्दी गेट के पास कुछ बाहरी महिलाये यात्रियों को अश्लील इशारे करके अपने तरफ आकर्षित करती है जिससे शिक्षा नगरी की छवि धूमिल हो रही हैं।

एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के दिशा-निर्देशों पर कोतवाली रुड़की पुलिस ने रोडवेज बस अड्डे के पास छापेमारी कर अश्लील इशारे कर लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही 06 महिलाओं को हिरासत में लिया। मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस कार्यवाही के समर्थन में खड़े लोगों ने इस अभियान को जारी रखने की पुलिस से गुजारिश की। हरिद्वार पुलिस की जिस्मफरोशी से मुनाफा कमा रहे तत्वों को कड़ी नसीहत है कि सावधान हो जाएं, शायद अगली बारात आपकी निकले।

Leave A Reply

Your email address will not be published.