उत्तराखंड: 31 Dec.2025,बुधवार को देहरादून / राजधानी स्थित क्षेत्रान्तर्गत थाना क्लेमेंटाउन में 29/12/2025 को एक निजी संस्था में पढ़ने वाली छात्रा ने थाना क्लेमेंटाउन पर प्रार्थना पत्र दिया कि वह पिछले 10-15 दिनों से क्लेमेंटाउन स्थित फिट एंड फाइन जिम में जिम करने जा रही थी, उक्त जिम में ट्रेनर नदीम द्वारा उनके मोबाइल पर गंदे – गंदे मेसेज करते हुए उन्हें गंदे- गंदे कमेंट किये गये साथ ही उनके साथ अश्लीलता करने का भी प्रयास किया गया, जब उक्त छात्रा अपने भाइयों के साथ जिम में जिम ट्रेनर नदीम को समझाने गई तो तो जिम ट्रेनर नदीम द्वारा उसके व उसके भाइयों के साथ भी अभद्रता की गयी, प्राप्त प्रार्थना पत्र पर तत्काल थाना क्लेमेंटाउन पर मु०अ०सँ०- 93/25 धारा 75/79 बीएनएस पंजीकृत किया गया।नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :- नदीम अंसारी पुत्र हासिम निवासी HN-03, C-7 टर्नर रोड, कोतवाली पटेलनगर, जनपद देहरादून, उम्र 31 वर्ष
प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना क्लेमेंटाउन देहरादून में एक जिम से जुड़ा मामला तूल पकड़ता जा रहा है। क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र स्थित फिट एंड फाइन जिम में कार्यरत जिम ट्रेनर नदीम अंसारी पर एक हिंदू महिला से कथित छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करने का आरोप लगा है।मामले की जानकारी सामने आने के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता पीड़ित महिला के साथ जिम पहुंचे, जहां आरोपी ट्रेनर को लेकर जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई।
वही इस घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी जिम ट्रेनर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
इस घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त नदीम को क्लेमेंटाउन क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।