भारत सरकार मसूरी पर मेहरबान…!

मसूरी पुनगर्ठन जल आपूर्ति योजना हेतु 56.46 करोड़ रूपये की विशेष सहायता अनुदान स्वीकृत!

Spread the love

देहरादून/उत्तराखण्ड: 06 JUNE.. 2023, खबर… राजधानी से मंगलवार को    भारत सरकार ने उत्तराखण्ड राज्य को देहरादून स्थित मसूरी शहर के लिए मसूरी पुनगर्ठन जल आपूर्ति योजना हेतु 56.46 करोड़ रूपये की विशेष सहायता अनुदान स्वीकृत किया है। इस योजना से मूसरी क्षेत्र के लोगों की पेयजल की समस्या का समाधान हो पाएगा।

वही इस अवसर पर   मुख्यमंत्री   पुष्कर सिंह धामी ने भारत सरकार द्वारा मसूरी पुनगर्ठन जल आपर्ति योजना हेतु 56.46 करोड़ रूपये की विशेष सहायता अनुदान स्वीकृति मिलने पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी तथा केन्द्र सरकार का आभार व्यक्त किया है। वही इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही मसूरी पुनगर्ठन जल आपूर्ति योजना के पूरे होने से मसूरी वासियों की पेयजल की समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.