सेना/नौ सेना/वायुसेना एवं पुलिस में भर्ती हेतु अच्छी खबर… जाने पूरी जानकारी!

Spread the love

देहरादून/उत्तराखण्ड: 31 MAY.. 2023, खबर… राजधानी से बुद्धवार को देहरादून  जिला सैनिक कल्याण एवं पुर्नवास अधिकारी ले0 कर्नल जी0 एस0 चन्द (अ0 प्रा0) द्वारा अवगत कराया गया है कि गढ़वाल मंडल जनपद देहरादून के भूतपूर्व सैनिकों के पुत्रों को सेना/नौ सेना/वायुसेना एवं पुलिस में भर्ती हेतु  19 जून 2023 से 56 दिनों का निशुल्क भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर का आयोजन जिला सैनिक कल्याण अधिकार देहरादून द्वारा किया जायेगा ।

 इस दौरान  जनपद देहरादून के प्रशिक्षणार्थियों का चयन 13 जून से 18 जून 2023 तक भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर राज्य सैनिक विश्राम गृह 15 सी कालिदास मार्ग हाथीबड़कला ,देहरादून में किया जायेगा, शेष जनपदों का चयन सम्बधित सैनिक कल्याण में किया जायेगा। एवं प्रशिक्षण के लिए 17 1/2 से 21 वर्ष शैक्षिक योग्यता मैट्रिक पास (45 प्रतिशत अकों से) हों (भारतीय मूल के गोरखा हेतु केवल 10 वीं) पास है वजन-46 कि0 ग्रा0 तथा सीना 77-82 सेमी0 होना चाहिए।

वही जिसमें  उम्मीदवार के पास चिकित्सा प्रमाणपत्र, पिता की डिस्चार्ज बुक रिकार्डस आफिस का पार्ट-2 आर्डर एवं इण्डेमिनिटी बाॅड साथ में लाना अनिवार्य है। पूर्ण जानकारी हेतु कार्यालय से (मों0 नं. 7895148803/9410321614/8192814463) पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.