नये कानून के संबंध में पुलिस प्रशिक्षण कार्यक्रम तय की जानकारी दी: SSP

Spread the love

उत्तराखंड:01 मई 2024, बुधवार को रेसकोर्स पुलिस लाइन देहरादून में आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून अजय सिंह द्वारा *नये कानून के क्रियान्वयन के सम्बंध में अधि0/कर्म0 को जानकारी देने हेतु पुलिस लाइन देहरादून में प्रारम्भ हुआ प्रशिक्षण कार्यक्रम, एसएसपी देहरादून ने दीप प्रजवलित कर किया शुभारम्भ*

इस अवसर पर परिवर्तित कानून का पुलिसिंग पर, न्यायालय के विचारण पर क्या प्रभाव पडेगा तथा नये कानूनों का पुलिसिंग में किस प्रकार से क्रियान्वयन किया जायेगा, प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान पुलिस कर्मियों को इस सम्बंध में आगामी 01-07-2024 से IPC, CRPC तथा Evidence Act के स्थान पर सम्पूर्ण भारत में लागू हो रहे।

इस 03 नये कानून भारतीय न्याय सहिंता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियिम के क्रियान्वयन के सम्बंध में जनपद देहरादून में 04 चरणों में सभी अधिकरियों/कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान कर नये कानूनो के सम्बंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की जायेगी,

साथ ही 05 दिवस के प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान सभी अधि0/कर्म0 को परिवर्तित नये कानून में पुरानी धाराओ में किये गये सशोंधनों तथा वर्तमान परिपेक्ष्य में जोडी गई नई धाराओं के सम्बंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की जायेगी, जिससे सभी अधि0/कर्म0 नये कानूनो के सम्बंध में जानकारी प्राप्त कर बिना किसी शंका के उनका प्रभावी क्रियान्वयन कर सकें।

 वहीं इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान  गिरीश चन्द्र पंचोली (संयुक्त निदेशक विधि),  जावेद अहमद, (ए0पी0ओ0),  आदित्य ठाकुर, (असिस्टेंट प्रोफेसर ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी), म0उ0नि0 रंजना प्रसाद, म0उ0नि0 कृष्णा ज्याडा, म0उ0नि0 ललिता पंवार द्वारा उपस्थित अधिकारियों/ कर्मचारियों को नये कानूनों के संबंध में जानकारी दी गयी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.