9 -10 Sep.के लिए दिल्ली पुलिस के कमिश्नर ने उत्तराखंड के मुख्य सचिव को पत्र से कराया अवगत!

9 एवं 10 सितंबर को जी-20 समिट के लिए नई दिल्ली में रूट डाइवर्ट रहेंगे !

Spread the love

देहरादून/उत्तराखण्ड: 06 SEP. – 2023: खबर…. राजधानी से बुद्धवार को  दिल्ली आने वाले यात्रियों को इन दो दिनों में असुविधा न हो, इस हेतु दिल्ली पुलिस के कमिश्नर संजय अरोड़ा ने उत्तराखंड के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर इस बाबत अवगत कराने के साथ ही अपेक्षा की है कि इस संदर्भ में अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाए। इससे आमजन अनावश्यक रूप से परेशानियों से बच सकेंगे।    वही जिसमें  इस 9 एवं 10 सितंबर  2023 को नई दिल्ली में होने वाले जी-20 समिट के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने विभिन्न मार्गों को डाइवर्ट किया गया है।

 नई दिल्ली में दो दिन चलने वाले जी-20 में विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्ष एवं अन्य गणमान्य हस्तियों का आगमन रहेगा। इसे मद्देनजर रखते हुए दिल्ली पुलिस की ओर से व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं और आवश्यक पाबंदियों एवं नियमों का पालन कराया जा रहा है।

 इसी क्रम में दिल्ली पुलिस के कमिश्नर ने उत्तराखंड के मुख्य सचिव को पत्र भेजकर आग्रह एवं अपेक्षा की है कि जनता को इस संबंध में दिल्ली पुलिस द्वारा चलाए जा रहे आईईसी अभियान से अवगत कराएं ताकि कमसे कम दिक्कतों का सामना करना पड़े। दिल्ली पुलिस के द्वारा ट्रैफिक वर्चुअल हेल्प डेस्क का संचालन भी  https://traffic.delhipolice.gov.in, फेसबुक पेज https://www.facebook.com/dtptraffic के माध्यम से अपडेट ले सकते हैं।

दिल्ली पुलिस के सभी सोशल मीडिया एकाउंट्स पर भी जागरूकता सामग्री साझा की जा रही है। व्हाट्सएप नंबर 8750871493 एवं ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर 1085/022-25844444 का संचालन भी दिन-रात किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त विभिन्न नेविगेशन एप्स जैसे डंचचसे उंच, उंचउलपदकपं जो कि एंड्रॉइड एवं एप्पल स्टोर पर उपलब्ध हैं के माध्यम से भी सटीक जानकारी ली जा सकती है।  

द‍िल्‍ली पूरी तरह से जी20 श‍िखर सम्‍मेलन की मेजबानी के ल‍िए तैयार है।   बता दे कि  नई द‍िल्‍ली में हो रहे इस श‍िखर सम्‍मेलन में दुन‍िया की महाशक्‍ति कहे जाने वाले अमेर‍िका (America) के अलावा रूस, जापान, फ्रांस, चीन, कनाडा, ब्र‍िटेन समेत समूह के अन्‍य देशों के राष्‍ट्राध्‍यक्ष, प्रमुख और प्रत‍िन‍िध‍ि श‍िरकत कर रहे है।

 सूत्रो के मुताबिक जी-20 सम्मेलन के लिए दिल्ली के प्रगति मैदान में स्थित भारत मंडपम में तैयारियां की गई हैं. सम्मेलन से जुड़े सारे कार्यक्रमों का आयोजन भारत मंडपम में ही किया जाएगा। इसलिए दिल्ली सरकार ने  8, 9 और 10 सितंबर को छुट्टी का ऐलान किया है। दिल्ली में स्थित केंद्र और राज्य सरकार के सभी विभाग, कार्यालय, संगठन, उपक्रम, निगम, बोर्ड, सांविधिक निकाय, शैक्षणिक संस्थान आदि 8 से 10 सितंबर तक बंद रहेंगे। नई दिल्ली में बाहरी वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। दिल्ली पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे रेगुलेटेड और नियंत्रित जोन में आने वाले स्थानों की यात्रा से बचें!

यहां डीटीसी, क्लस्टर, भारी वाहनों और निजी बसों पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा।  इनके अलावा सभी निजी कार्यालय, शैक्षणिक और दूसरे संस्थान भी इस दौरान बंद रहेंगे. साथ ही नई दिल्ली पुलिस जिले के अधिकार क्षेत्र में स्थित सभी वाणिज्यिक बैंक, वित्तीय संस्थान, दुकानें, वाणिज्यिक और व्यावसायिक प्रतिष्ठान भी बंद रहेंगे।  नई दिल्ली और NDMC क्षेत्र में ऑनलाइन खाना मंगवाने जैसी डिलीवरी सेवा नहीं मिलेगी. हालांकि, मेडिकल जांच के लिए घर आकर सैंपल लेने की अनुमति होगी। वही 7 सितंबर तक पूरी दिल्ली सामान्य दिनों की तरह चलती रहेगी. नई दिल्ली और एनडीएमसी क्षेत्र में 8 से 10 सितंबर तक सभी दुकानें और रेस्त्रां बंद रहेंगे, लेकिन आवश्यक सेवाएं सुचारू रूप से चलती रहेंगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.