मानसून की पहली बारिश चंडीगढ़ को दे गई जख्म: सड़क धंसी

चंडीगढ़। पंजाब और हरियाणा की राजधानी सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में मंगलवार को मानसून की एंट्री हुई। सुबह लगभग दो घंटे झमाझम तेज बरसात हुई। मानसून की पहली बारिश शहर के कई जख्म दे गई है। सिर्फ दो घंटे की बारिश से कई जगह नुकसान हुआ है। मंगलवार को मानसून की पहली बारिश ने बीते साल की यादें ताजा कर दी हैं। लोगों को पुराने दिन याद आ गए हैं। 12 जुलाई से लगतार 3 दिन शहर में भारी बरसात हुई थी। शहर की अधिकांश सड़कें पानी से लबालब थी। कई पुल बह गए थे और सड़कें टूट गई थीं। सेक्टर-19 की पालिका बाजार की दुकानों में पानी भर गया था।
बीते वर्ष मानसून सीजन में शहर को भारी नुकसान हुआ था। शहर की कई सड़कें टूट गई थी और कई पुल पानी के तेज बहाव में बह गए थे। बीते वर्ष किशनगढ़ का पुल बह गया है, जिसे दोबारा बनाने में छह महीने लगे थे। इंडस्ट्रियल एरिया के गोशाला के पास का पुल भी टूट गया था। इसके अलावा सेक्टर-17 के आईएसबीटी चौक , पीजीआई से सेक्टर-15 जाने वाली सड़क एक महीना बंद रही थी। इसके अलावा खुड्डा अलीशेर से कैंबवाला की तरफ जाने वाली सड़क का आधा हिस्सा पानी के तेज बहाव में बह गया था।
मंगलवार को हुई तेज बारिश के बाद मध्यमार्ग स्थित रेलवे स्टेशन लाइट पॉइंट पर सड़क धंस गई है। ट्रैफिक पुलिस ने यहां बेरिकेडिंग कर सड़क पर वाहनों की आवाजाही रोक दी है। बारिश के दौरान सड़क पर वाहनों की आवाजाही हो रही थी। सड़क से गुजर रही चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू) की एक बस वहां फंस गई। बस के पीछे वाले टायर सड़क में धंस जाने से बस वहीं फंस गई।
जानकारी के अनुसार मध्यमार्ग स्थित रेलवे स्टेशन लाइट पॉइंट के पास सड़क के नीचे पाइप लाइन डाली गई है। इस वजह से मिट्टी धंस गई। सड़क धंस जाने के बाद वहां से गुजर रही सीटीयू बस का टायर मिट्टी में धंस गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.