गोलीकांड से हड़कंप, भाजपा पार्षद पर युवक की हत्या का गंभीर आरोप

Spread the love

उत्तराखंड: 05 Jan.2026,सोमवार को देहरादून । उत्तराखंड (कुमाऊँ)  नैनीताल जनपद के  हल्द्वानी शहर में प्राप्त जानकारी के मुताबिक हल्द्वानी शहर एक बार फिर सनसनीखेज गोलीकांड से दहल उठा है। रामपुर रोड स्थित जज फार्म क्षेत्र में भाजपा पार्षद अमित बिष्ट उर्फ चिंटू पर एक युवक की गोली मारकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगा है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है।

वही , मृतक की पहचान नितिन लोहनी, निवासी जज फार्म के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों और प्रारंभिक जानकारी के अनुसार फायरिंग पार्षद के घर के बाहर हुई। आरोप है कि अमित बिष्ट ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से नितिन पर गोली चलाई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

वही इस  घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पार्षद अमित बिष्ट उर्फ चिंटू को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने घटनास्थल से लाइसेंसी रिवॉल्वर भी बरामद कर ली है। फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि फायरिंग किन परिस्थितियों में हुई, विवाद की वजह क्या थी और घटना के पीछे क्या पृष्ठभूमि रही।

सूत्रों के मुताबिक आरोपी पार्षद का नाम पहले भी विवादों से जुड़ चुका है। एक पुराने मामले में भाजपा विधायक बंशीधर भगत को कोतवाली परिसर के बाहर धरना तक देना पड़ा था, जिससे यह नाम उस समय भी सुर्खियों में रहा।

साथ ही  घटना के बाद मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। स्थानीय लोगों में आक्रोश है और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग उठ रही है। इसी बीच हल्द्वानी विधायक सुमित हिरदेश भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने पूरे मामले को गंभीर बताते हुए पुलिस से निष्पक्ष व कड़ी कार्रवाई की बात कही। विधायक ने क्या कुछ कहा—यह पूरी खबर में आगे आपको दिखाया जाएगा।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से गहन जांच की जा रही है और जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कड़ी विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.