सीएम को नेता प्रतिपक्ष के नेतृत्व में किसानो व मिल के श्रमिकों ने ज्ञापन दिया!

Spread the love

देहरादून/उत्तराखण्ड: 29-JUNE.. 2023, खबर… राजधानी से गुरूवार को देहरादून स्थित न्यू कैंट रोड उत्तराखण्ड  सीएम आवास  मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में नेता प्रतिपक्ष   यशपाल आर्य के नेतृत्व में बाजपुर के किसान जनप्रतिनिधि व चीनी मिल के श्रमिकों के एक प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री   पुष्कर सिंह धामी से  भेंट की।  इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री से बाजपुर चीनी मिल की सह इकाई असवानी को लीज रेंट/पीपीपी मोड पर न दिये जाने का अनुरोध किया एवं इस संबंध में ज्ञापन भी दिया।

वही इस अवसर पर  मुख्यमंत्री   पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बाजपुर चीनी मिल की सह इकाई असवानी को लीज/ रेंट/पीपीपी मोड पर दिये जाने से पूर्व किसानों के हितों को लेकर सभी पहलुओं को ध्यान में रखा जायेगा। इसका पूरा परीक्षण करने के बाद आगे की कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की आय में बढ़ाने के लिए निरन्तर प्रयासरत है। वही इसी के साथ ही किसानों के सभी हितों को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिये जा रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.