सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन

Spread the love

उत्तराखंड: 31 मई 2024, देहरादून। सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों के लिये ससम्मान विदाई समारोह आयोजित किया गया।
आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह की उपस्थिति में पुलिस लाइन देहरादून में जनपद देहरादून से माह मई 2024 में सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस कर्मियों की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विदाई समारोह के दौरान अपने सम्बोधन में एसएसपी द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस कर्मियों के सेवानिवृत्ति के पश्चात अच्छे स्वास्थय व दीर्द्यायु कि कामना करते हुए उन्हें शाल, स्मृति चिन्ह तथा उपहार देकर भावभीनी विदाई दी गयी।
आज सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों मे मुख्य आरक्षी 291 स. पुलिस सुन्दर लाल पैन्यूली (भू.पू. सैनिक) सेवाकाल 15 वर्ष 05 माह 25 दिवस, मुख्य आरक्षी 284 स. पुलिस रमेश चन्द्र जुयाल (भू.पू. सैनिक), सेवाकाल 15 वर्ष, 05 माह, 25 दिवस व ओपी शतारादत्त भट्ट सेवाकाल 38 वर्ष, 03 माह, 18 दिवस शामिल थे।
विदाई समारोह के दौरान सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों के परिवारजनों के अतिरिक्त दून पुलिस परिवार के अन्य अधिकारी, कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.