उत्तराखंड का जवान हजारी सिंह के शहीद होने का अत्यंत दुखद! मंत्री

Spread the love

उत्तराखण्डः 27 अगस्त 2024, मंगलवार को ऋषिकेश /देहरादून स्थित पूर्णानंद घाट पर असम के मणिपुर में बलिदान हुए सेना के जवान हजारी चौहान का आज अंतिम संस्कार ऋषिकेश में  राजकीय सम्मान के साथ किया गया।

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जवान के बलिदान पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे जवान ने असम में मां भारती की रक्षा के लिए अपना बलिदान दिया है। उन्होंने कहा कि टिहरी गढ़वाल के देवप्रयाग निवासी हजारी सिंह के शहीद होने का समाचार अत्यंत दुखद है हमारी ईश्वर से प्रार्थना है की पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे एवं परिजनों को यह दुख सहन करने की असीम शक्ति प्रदान करें।

वहीं क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने शहीद को अंतिम सलामी देकर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि हम सभी प्रदेशवासियों के लिए यह अत्यंत ही पीड़ा का क्षण है क्योंकि हमने अपना भाई और बेटा खोया है। शहीद हुए जवान हजारी चौहान की अंतिम यात्रा में उनके भाई डबल सिंह, जितेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह व शहीद के पुत्र संदीप सिंह, कुलदीप सिंह, उप जिलाधिकारी नरेंद्र नगर देवेंद्र नेगी व काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.