UCC

बिहार चुनाव के दूसरे चरण में बुजुर्ग मतदाताओं में भी दिखा उत्साह

Spread the love

उत्तराखंड: 11 Nov.2025, मंगलवार को देहरादून ।  बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में बुजुर्ग मतदाताओं में भी दिखा उत्साहस वही बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण की वोटिंग में 20 जिलों की 122 सीटों के लिए 1302 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा, जिसमें 12 वर्तमान मंत्री भी शामिल हैं। मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। जिनमें कटिहार के 111 नंबर मतदान केंद्र पर 90 वर्षीय महिला हमिदिया वोट देने पहुंचीं और उन्हें दो लोगों ने सहारा देकर मतदान केंद्र तक पहुँचाया। वहीं दूसरी ओर बांका में 103 वर्षीय रेणु वाला दास अपने पुत्र के साथ वोट देने आईं, और उनके पुत्र ने उन्हें गोद में उठाकर बूथ तक पहुँचाया। सुबह से ही लोग पोलिंग बूथ पर लंबी कतारों में अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। सुरक्षा के तमाम इंतजाम किए गए हैं ताकि मतदान शांतिपूर्ण तरीके से हो सके। सुबह 9 बजे तक 14.55 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। सबसे ज्यादा वोटिंग किशनगंज जिले में हुई।

* साथ ही वहीं दूसरी ओर बिहार स्थित बांका में मतदान जारी, 11 बजे तक 32.91 फीसदी वोटिंग की सूचना प्राप्त हुई जिसमें बिहार, जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार बांका जिले में मतदान को लेकर उत्साह दिख रहा है। मंगलवार को सुबह 11 बजे तक 32.91 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई है। इससे पहले सुबह 9 बजे तक 15 प्रतिशत मतदान हुआ था। बांका जिले की पांच विधानसभा सीटों—बांका, कटोरिया, बेलहर, धोरैया और अमरपुर पर मतदान हो रहा है। कुल 58 उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि 14 लाख से अधिक मतदाता 1855 मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.