UCC

नाबालिग बालिका को दून पुलिस ने तमिलनाडु से किया सकुशल बरामद

Spread the love

उत्तराखंड: 31 Jan.2026, शनिवार को देहरादून / राजधानी स्थित कोतवाली डालनवाला,देहरादून  क्षेत्रान्तर्गत -13/01/2026 को वादी निवासी डालनवाला द्वारा थाना डालनवाला पर एक लिखित प्रार्थना पत्र दिया कि उनकी 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री बिना बताए घर से कहीं चली गयी है, जिसे उनके द्वारा ढूंढने का काफी प्रयास किया गया किन्तु उसके सम्बन्ध में कोई जानकारी नहीं मिली। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना डालनवाला पर तत्काल मु0अ0सं0: 09/2026 धारा- 137(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया।

प्रकरण की संवेदनशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना डालनवाला पर गठित पुलिस टीम को नाबालिग की सकुशल बरामदगी हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये। जिसके अनुपालन में पुलिस टीम नाबालिक बालिका की गुमशुदगी के सम्बन्ध में जिला नियन्त्रण कक्ष देहरादून के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। साथ ही आसपास के सीसीटीवी फुटेजों से आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई। इसके अतिरिक्त इलेक्ट्रानिक सर्विलांस की सहायता से भी नाबालिग को खोजने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे प्रयासों के परिणाम स्वरूप पुलिस टीम को नाबालिग के तमिलनाडु में होने की सूचना मिली, जिस पर पुलिस टीम द्वारा नाबालिग बालिका को तिरपुर तमिलनाडु से सकुशल बरामद किया गया।

पूछताछ में नाबालिक गुमशुदा द्वारा बताया गया कि घर में मन न लगने के कारण वो घरवालों को बिना बताये घर से निकल गई तथा भटकते-भटकते तमिलनाडु पहुंच गई। बालिका द्वारा अपने साथ किसी भी प्रकार की अनहोनी होने से इंकार किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.