दून पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाया जागरूकता अभियान

उत्तराखंड: 29 जून 2024, देहरादून। आगामी 01 जुलाई से संपूर्ण देश में लागू होने वाले नए कानूनों के सम्बन्ध में दून पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के दौरान आमजन को नए कानूनों के संबंध में जानकारी दी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह ने 01 जुलाई से संपूर्ण देश में लागू हो रहे तीन नए कानूनों भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 व भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के क्रियान्वयन के संबंध में आमजन को जागरुक किए जाने हेतु सभी अधीनस्थों को निर्देश निर्गत किये गय है। जिसके अनुपालन में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अभियान चलाया गया।
बसन्त विहार:- थाना बसन्त विहार क्षेत्रान्तर्गत पुलिस टीम द्वारा जन सहभागिता के प्रमुख स्थानों, विभिन्न चौराहों, शिक्षण संस्थानों पर पोस्टर बैनर के माध्यम से तथा आम जनमानस के साथ गोष्ठी कर जन सामान्य को जागरूक किया गया।
थाना राजपुर:- थाना राजपुर पुलिस व आरटीसी पुलिस लाइन देहरादून द्वारा संयुक्त रूप से थाना राजपूर क्षेत्र अंतर्गत विवेकानंद आश्रम में विभिन्न स्कूल/ कॉलेज के छात्र-छात्राओं के साथ गोष्ठी का आयोजन कर छात्र-छात्राओं को तथा आम जनमानस को नये कानूनों के सम्बन्ध में जागरूक किया गया।
कोतवाली नगर:- कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत पुलिस टीम द्वारा गांधी पार्क, जन सहभागिता के विभिन्न प्रमुख स्थानों, चौराहों, शिक्षण संस्थानों के आस-पास आम जनमानस के साथ गोष्ठी कर जन सामान्य को नये कानूनों के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए जागरूक किया गया।
थाना त्यूणी:- थाना त्यूणी क्षेत्रान्तर्गत पुलिस टीम द्वारा जन सहभागिता के विभिन्न प्रमुख स्थानों, चौराहों, शिक्षण संस्थानों के आस-पास आम जनमानस के साथ गोष्ठी कर जन सामान्य को नये कानूनों के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए जागरूक किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.