उत्तराखंड: 05 Jan.2026,सोमवार को देहरादून / राजधानी स्थित थाना रानीपोखरी क्षेत्रान्तर्गत गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे 20 हजार रू0 के ईनामी अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार। वही जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह (SSP) द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में लम्बे समय से फरार/वांछित/ईनामी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिये गये हैं। जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रान्तर्गत पुलिस टीमों द्वारा लगातार ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध अभियान चलाते हुए उनकी गिरफ्तारी हेतु प्रयास किये जा रहे हैं।
इसी क्रम में थाना रानीपोखरी पर पंजीकृत मु0अ0सं0: 79/2025 धारा: 2/3 उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 में काफी समय से 01ः कृष्ण कुमार उर्फ अण्डू (गैंग लीडर), 02: लालू पुत्र रामपाल 03: मोहन लाल उर्फ चपेटा तथा 04: बिहारी उर्फ गंगा उर्फ गिदड़ा वांछित चल रहे थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा वांछित अभियुक्तगण लालू, मोहन लाल उर्फ चपेटा एवं बिहारी उर्फ गंगा उर्फ गिदड़ा पर रू0 20,000/- (बीस-बीस हजार रुपये) का इनाम घोषित किया गया था,
जिनकी गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिये गये निर्देशो पर थाना रानीपोखरी पर गठित पुलिस टीम द्वारा लगातार सुरागरसी/पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया तथा मुखबिर की सूचना पर दिनांक: 04-01-26 को अभियुक्त बिहारी उर्फ गंगा उर्फ गिदड़ा पुत्र स्व0 नन्द लाल उर्फ घासी निवासी रमपुरा थाना पसगवां जिला लखीमपुर खीरी उ0प्र0 को रेलवे स्टेशन ऋषिकेश के पास से गिरफ्तार किया गया।अभियुक्त सम्भवत: किसी अन्य बडी घटना को अंजाम देने की फिराक में था।
विवरण गिरफ्तार अभियुक्त: बिहारी उर्फ गंगा उर्फ गिदड़ा पुत्र स्व0 नन्द लाल उर्फ घासी निवासी रमपुरा थाना पसगवां जनपद लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश
