UCC

डोबाल ने SSP का पदभार ग्रहण करते ही दिया अहम संदेश

Spread the love

उत्तराखंड: 14 FEB.2026, शनिवार को देहरादून / राजधानी स्थित  एसएसपी कार्यालय में आज  14-02-26 को श्री प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून का कार्यभार ग्रहण किया गया। साथ ही कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त प्रेस वार्ता में  डोबाल  द्वारा बतौर (SSP )वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अपनी प्रार्थमिकताओं के सम्बन्ध में अवगत कराया गया।

इस दौरान उन्होने  महिला सुरक्षा, कानून व्यवस्था की स्थिती को और अधिक बेहतर करना तथा यातायात सुधार की दिशा में और अधिक महत्वपूर्ण कार्य किये जाने को अपनी प्रार्थमिकता बताते हुए महोदय द्वारा अवगत कराया कि इस दिशा में और अधिक ठोस प्रयास किये जायेंगे, साथ ही पुलिस बल के मनोबल को ऊंचा रखते हुए उनकी कार्यक्षमता को बढाने की दिशा में प्रयास किये जायेेगे। इस दौरान SSP द्वारा सामप्रदायिक सौहार्द तथा धार्मिक सामंजस्य को बिगाडने का प्रयास करने वालो को स्पष्ट संदेश दिया कि ऐसे अराजक तत्वों के विरूद्ध जीरो टालरेंस की नीति अपनाते हुए सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.