डीएम सविन बंसल ने निर्माणदायी संस्थाओं को दिए कड़े निर्देश
उत्तराखंड: 31 Jan.2026, शनिवार को देहरादून । देहारदून जनपद के डीएम सविन बंसल ने देहरादून-चकराता मार्ग एवं कौलागढ़ रोड पर विद्युत, पेयजल, सीवरेज एवं गैस पाइपलाइन को भूमिगत किए जाने हेतु संचालित निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माणदायी संस्थाओं को कड़े निर्देश दिए कि सड़क कटिंग के लिए जारी अनुमति की निर्धारित समय-सीमा के भीतर समस्त संचालित कार्यो को पूर्ण करते हुए सड़क को पूर्ववत ब्लैकटॉप किया जाए, जिससे आम जनता को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
