उत्तराखंड: 01 Oct. 30 सितंबर. 2025, बुधवार को देहरादून / राजधानी स्थित आज दिवंगत पत्रकार श्री राजीव प्रताप के निधन पर शोक संवेदना प्रकट करने उनके दीपनगर स्थित आवास सूचना महानिदेशक श्री बंशीधर तिवारी पहुँचे। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया और हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ी है और हर तरह से सहयोग सुनिश्चित किया जाएगा।
वही इस दौरान श्री बंशीधर तिवारी ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ पत्रकार राजीव प्रताप के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने परिजनों के प्रति संवेदनाएँ प्रकट करते हुए घटना की गहन और निष्पक्ष जांच के भी निर्देश दिए हैं।
गौरतलब है कि युवा पत्रकार राजीव प्रताप सिंह 18 सितंबर की रात से लापता थे। 20 सितंबर को उनका वाहन भागीरथी नदी में क्षतिग्रस्त अवस्था में मिला था। इसके बाद 28 सितंबर को जोशियाड़ा झील से उनका शव बरामद किया गया। अब यह मामला न सिर्फ पत्रकारिता जगत बल्कि प्रदेश की राजनीति में भी बड़ा मुद्दा बन गया है।
साथ ही मुख्यमंत्री के निर्देश पर पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए एसआईटी (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम) का गठन किया है। उत्तरकाशी के पुलिस उपाधीक्षक की अध्यक्षता में गठित यह टीम हर पहलू से जांच करेगी और पूरी पारदर्शिता के साथ सच्चाई सामने लाएगी।