पुलिस उपाधीक्षक ने किया थाना गंगोलीहाट का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण

उत्तराखंड: 14 जुलाई 2024,पिथौरागढ़। पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ ने थाना गंगोलीहाट का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण कर अधीनस्थ कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इस अवसर पर उन्होंने थाने के नवनिर्मित भवन व आवास का भी निरीक्षण किया।
आज पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ परवेज अली द्वारा थाना गंगोलीहाट का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष गंगोलीहाट हीरा सिंह डांगी सहित थाने में नियुक्त अन्य अधिकारी, कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ परवेज अली द्वारा थाने के मालखाना, थाना कार्यालय, आर्म्स-एम्युनेशन, आपदा उपकरणों, अभिलेखों, सी.सी.टी.एन.एस., थाना भोजनालय आदि का निरीक्षण किया गया। थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटरों के सम्बन्ध में जानकारी भी ली गई तथा लम्बित विवेचनाओं व लम्बित मालों का जल्द से जल्द साक्ष्य के आधार पर निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। थाने में नियुक्त समस्त अधिकारी, कर्मचारियों का सम्मेलन लेकर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली गयी। आपदा उपकरणों व आर्म्स एम्युनेशन को चैक करते हुए उनके सही तरीके से रख-रखाव किये जाने हेतु निर्देशित किया गया व उनको चलाने का अभ्यास कराया गया। इसके अतिरिक्त आम जनमानस को नशा मुक्ति, साइबर अपराधों से बचाव के साथ ही नये आपराधिक कानूनों के सम्बन्ध में जानकारी देकर लगातार जागरुक करने तथा बाहरी व्यक्तियों का शत प्रतिशत सत्यापन करने हेतु निर्दशित किया गया। इसके अतिरिक्त पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ परवेज अली द्वारा थाने के नवनिर्मित भवन व आवास का किया निरीक्षण भी किया गया। वर्षा काल के दौरान हमेशा तैयारी की हालत में रहने व आपदा उपकरणों को सुचारु रखने हेतु निर्देशित किया गया ताकि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की आपदा की सूचना प्राप्त होने पर त्वरित राहत एवं बचाव कार्य प्रारम्भ किया जा सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.