UCC

दून जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के चुनाव परिणाम घोषित

देहरादून जिला पंचायत में कांग्रेस की बड़ी जीत हुई है।

Spread the love

उत्तराखंड: 14 अगस्त 2025, ब्रहस्पतिवार को देहरादून / राजधानी स्थित देहरादून जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव नतीजों में कांग्रेस ने भाजपा को करारा झटका दिया है। महिला आरक्षित रहे अध्यक्ष पद पर कांग्रेस की सुखविंदर कौर ने जीत दर्ज की, जबकि भाजपा विधायक मुन्ना सिंह चौहान की पत्नी और दो बार की जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी मधु चौहान को हार का सामना करना पड़ा। उपाध्यक्ष पद पर भी कांग्रेस के विधायक प्रीतम सिंह के बेटे अभिषेक सिंह ने बाजी मार ली।

देहरादून जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के चुनाव परिणाम घोषित

जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर सुखविंदर कौर ने 17 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की।

जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद अभिषेक सिंह ने 18 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की।

वही इस दौरान जिला पंचायत चुनाव का दिलचस्प पहलू यह रहा कि लंबे समय से एक-दूसरे के कट्टर राजनीतिक प्रतिद्वंदी माने जाने वाले मुन्ना सिंह चौहान और प्रीतम सिंह इस बार भी आमने-सामने थे, मगर नतीजों में कांग्रेस ने दोनों अहम पद अपने नाम कर लिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.