डीएवी के छात्र संघ चुनाव संपन्न: अध्यक्ष पद पर दमदार वापसी एवं सचिव नेगी विजयी हुए!

Spread the love

उत्तराखंड: 27 सितंबर. 2025, शनिवार को देहरादून / राजधानी स्थित प्रदेश के सूब के सबसे बड़े महाविद्यालय डीएवी (पीजी) कालेज देहरादून में छात्र संघ चुनाव संपन्न हुआ।  प्रदेश के सबसे बड़े​ डीएवी महाविद्यालय में एबीवीपी की जीत के साथ ही वापसी हो गई।  वही इस छात्र संघ चुनाव 2025 में उत्तराखंड के  डीएवी पीजी कॉलेज का छात्रसंघ चुनाव इस साल दिलचस्प मुकाबला हो गया है। अध्यक्ष पद पर मुकाबला भले त्रिकोणीय हो गया था ।  

इस दौरान  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप ) के ऋषभ मल्होत्रा ने एनएसयूआइ के हरीश जोशी को 657 वोटों से हराया। 2023 में आर्यन छात्र संगठन से मिली हार के बाद अभाविप ने अध्यक्ष पद पर दमदार वापसी की है।  वही इस बार भी डीएवी छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर अभाविप लगातार 14 साल विजयी दर्ज की कालेज अभाविप का अभेद किला कहा जाता था । बता दे कि  2023 में हुए चुनाव में अध्यक्ष पद पर आर्यन छात्र संगठन के सिद्धार्थ अग्रवाल ने जीत दर्ज कर अभाविप का विजयरथ रोक दिया ।

वही इसी के साथ डीएवी पीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में  विजयी दर्ज की उपाध्यक्ष पद पर विशाल कुमार ने देव कुमार को हराया।  साथ ही सचिव पद पर आर्यन संगठन के करन नेगी का कब्जा रहा। सह सचिव पद पर अभिषेक कुमार, कोषाध्यक्ष पद पर दिव्यांशी कनौजिया और विवि प्रतिनिधि पद पर प्रियांशु सिंह विजयी रही।

साथ ही दुसरी ओर करनुपर स्थित डीबीएस (पीजी) कॉलेज में छह पदों के लिए 32 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।डीएसबी परिसर में आयोजित चुनाव में 5301 मतदाताओं में से 2704 वोटरों ने अपने मत का प्रयोग किया। उपाध्यक्ष पद में दिनेश चंद्र उप सचिव पद में जयवर्धन संयुक्त सचिव पद में भावेश विश्वकर्मा ने चुनाव जीता दर्ज की

Leave A Reply

Your email address will not be published.