इस दशक को उत्तराखण्ड का दशक बनाने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं! धामी

CM धामी  ने  उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारी शहीदों श्रद्धांजलि दी!

Spread the love
 उत्तराखण्डः 02 अक्टूबर 2024, बुधवार को राजधानी /देहरादून स्थित  शहीद स्थल कचहरी, देहरादून में  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने  उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारी शहीदों की पुण्य स्मृति में उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
वही इस मौके पर इस  मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड राज्य प्राप्ति के लिए अपने प्राणों को न्योछावर करने वाले सभी राज्य आन्दोलनकारियों को नमन करते हुए कहा कि उन्होंने नये राज्य के लिए अनेक सपने देखे थे। उनके सपनों के अनुरूप उत्तराखंड राज्य बनाने की दिशा में राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है।  जन अपेक्षाओं के अनरूप उत्तराखण्ड का विकास किया जा रहा है।
उत्तराखण्ड को देश का आदर्श राज्य बनाने की दिशा में हर क्षेत्र में तेजी से कार्य हो रहे हैं। साथ ही उन्होने कहा कि इस दशक को उत्तराखण्ड का दशक बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.