सीएम  ने उत्तराखण्ड को बताया आयुष का केंद्र !

Spread the love

देहरादून/उत्तराखण्ड: 24-JAN.. 2023, खबर…. राजधानी से सचिवालय में    मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित 15 दिवसीय आयुष शिविर का शुभारंभ किया।

 वही इस मौके पर सीएम  ने कहा कि उत्तराखण्ड आयुष का केंद्र रहा है। वही इसी के साथ आयुष, योग एवं आयुर्वेद का संदेश देश व दुनिया को उत्तराखण्ड से गया है। उन्होंने कहा कि आयुष योग एवं आयुर्वेद हमारी प्राचीन चिकित्सा पद्धति रही है। वही इस दौरान आयुष शिविर के माध्यम से कार्मिकों को उपचार करने की सुविधा होगी। कार्मिकों की स्वस्थता के लिये ऐसे प्रयासों की मुख्यमंत्री ने सराहना की।

   इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, सचिव डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, अपर सचिव विजय कुमार जोगदाण्डे आदि उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.