UCC

CM ने बस हादसे के कारणों की जांच पर कार्यवाही के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने पौड़ी के जिलाधिकारी से मामले में रिपोर्ट तलब की!

Spread the love
उत्तराखण्डः 14- Jan. 2025, मंगलवार को पौड़ी गढ़वाल स्थित मुख्यमंत्री ने बस हादसे में मृतक परिजन को कुल 5-5 लाख और गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपए की सहायता राशि तत्काल उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए। साथ ही मुख्यमंत्री ने बस हादसे के कारणों की जांच कर परिवहन विभाग के अधिकारियों की लापरवाही पाए जाने पर कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए।
वही इस  बस हादसे के बाद, पौड़ी अस्पताल में सामने आई अव्यवस्थाओं की शिकायत का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संज्ञान लिया है। उन्होंने पौड़ी के जिलाधिकारी से मामले में रिपोर्ट तलब करने के साथ ही, अस्पताल में सभी बुनियादी सुविधाएं तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
 बता दे कि उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में यात्री बस 100 मीटर गहरे खाई में गिर गयी है। इस भीषण हादसे में 6  लोगों की मौत हो गई, जबकि कई गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से कुछ घायलों को बाद में श्रीनगर के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि 28 यात्रियों से भरी एक प्राइवेट बस पौड़ी से देहलचौरी की तरफ जा रही थी।
वही बस हादसे के घायलों को पौड़ी अस्पताल में समुचित इलाज देने में अव्यवस्था, संबंधित शिकायत पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को कैम्प कार्यालय में उच्चाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होने इस मामले में पौड़ी के डीएम से रिपोर्ट तलब की है, साथ ही कहा है कि लापरवाह अधिकारियों, कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाई करते हुए, अस्पताल में आपात स्थिति के लिए हर तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए। जानकारी के मुताबिक बस में 28 यात्री सवार थे। जिनमें से 4 की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दो लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई।
इस दौरान  मुख्यमंत्री ने कहा कि अब उत्तराखंड में दूर दराज तक स्वास्थ्य सेवाओं का नेटवर्क उपलब्ध है। ऐसे में अस्पतालों में गंभीर बीमार या घायलों के उपचार में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। इसके लिए प्रदेश भर के अस्पतालों में बुनियादी सुविधाओं के साथ ही, आवश्यक दवाई ओर मेडिकल स्टॉफ की उपलब्धता हर वक्त सुनिश्चित की जाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.