सीएम धामी ने श्रीमती बलूनी एवं पूर्व मंत्री के कुशलक्षेम जानने के लिए अस्पताल पहुंचे!

Spread the love

देहरादून/उत्तराखण्ड: 03-FEB.. 2023, खबर… राजधानी से शुक्रवार को वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी तथा उत्तराखंड महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सुशीला बलूनी की कुशलक्षेम जानने के लिए  मुख्यमंत्री   पुष्कर सिंह धामी हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट पहुंचे। वही इस मौके पर सीएम   धामी ने अस्पताल पहुंचकर श्रीमती सुशीला बलूनी से मुलाकात की तथा उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली। वही इस दौरान मुख्यमंत्री ने श्रीमती सुशीला बलूनी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।)
 

 वही इसी के साथ शुक्रवार को ही दुसरी ओर वरिष्ठ नेता तथा पूर्व मंत्री  मोहन सिंह गांववासी की कुशलक्षेम जानने के लिए हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री  धामी ने अस्पताल पहुंचकर  मोहन सिंह गांववासी से मुलाकात की तथा उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने श्री मोहन सिंह गांववासी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

..

Leave A Reply

Your email address will not be published.