पेयजल, नाला निर्माण, मोक्षधाम एवं पुस्ता निर्माण सहित कई कार्य स्वीकृत
मुख्यमंत्री ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं, जिनमें-
भाऊवाला में पेयजल आपूर्ति हेतु नलकूप निर्माण।
नगर निगम क्षेत्र में जलभराव से निजात हेतु दरू चौक से केशववाला नदी तक नाला निर्माण।
आर्केडिया बड़ोवाला पार्क के पास मोक्षधाम का निर्माण।
आसनपुर से श्मशान घाट तक पुस्ता एवं मार्ग निर्माण।
ठाकुरपुर अंतर्गत उमेदपुर व परवल में आसन नदी पर कृषि भूमि की सुरक्षा हेतु पुस्ता निर्माण।
नगर निगम वार्ड संख्या 93 बड़ोवाला आवासीय क्षेत्र की सुरक्षा हेतु पुस्ता निर्माण।
पौंधा में श्मशान घाट सड़क निर्माण तथा नाले से भूमि कटाव की रोकथाम हेतु पुस्ता निर्माण।
जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय रेटिंग्स उत्तराखंड को समावेशी विकास में अग्रणी राज्य के रूप में स्थापित कर रही हैं।
